Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

विधानसभा में जर्जर सड़कों का मुद्दा उठा, स्पीकर ने शिकायत के लिए ड्रॉप बॉक्स लगाने का दिया निर्देश

बुधवार को सदन की कार्यवाही के दौरान जब एक विधायक ने सड़क समस्या पर बात करनी चाही, तो कई अन्य विधायक भी हाथ उठाकर अपनी-अपनी शिकायतें सामने लाए।

11 Jun 2025

विधानसभा में जर्जर सड़कों का मुद्दा उठा, स्पीकर ने शिकायत के लिए ड्रॉप बॉक्स लगाने का दिया निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान जर्जर सड़कों का मुद्दा जोर-शोर से उठाया गया। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए कई विधायकों ने अपने इलाकों में सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर चिंता जताई और लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए।

बुधवार को सदन की कार्यवाही के दौरान जब एक विधायक ने सड़क समस्या पर बात करनी चाही, तो कई अन्य विधायक भी हाथ उठाकर अपनी-अपनी शिकायतें सामने लाए। इस पर विधानसभा अध्यक्ष विमान बनर्जी ने गंभीरता दिखाते हुए कहा कि इतने लोग सड़क की स्थिति पर बोलना चाहते हैं, इससे साफ है कि हालात वाकई खराब हैं, खासकर बरसात के दिनों में। इसके बाद स्पीकर ने लोक निर्माण मंत्री को विधानसभा में ड्रॉप बॉक्स लगाने का निर्देश दिया, ताकि विधायक अपने क्षेत्रों से संबंधित सड़क समस्याओं की शिकायतें उसमें दर्ज करा सकें।

लोक निर्माण मंत्री पुलक राय ने स्पीकर को भरोसा दिलाया कि ड्रॉप बॉक्स की व्यवस्था की जाएगी और उसमें डाली गई शिकायतों पर समय रहते कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि दक्षिण बंगाल में अभी मानसून ने पूरी तरह दस्तक नहीं दी है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से हो रही अनियमित बारिश ने पहले ही कई सड़कों की हालत बिगाड़ दी है। कई इलाकों में मामूली बारिश के बाद भी जलजमाव की स्थिति बन रही है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


विधानसभा में जर्जर सड़कों का मुद्दा उठा, स्पीकर ने शिकायत के
बुधवार को सदन की कार्यवाही के दौरान जब एक विधायक ने सड़क समस्या पर बात करनी चाही, तो कई अन्य विधायक भी हाथ उठाकर अपनी-अपनी शिकायतें सामने लाए।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News